सिंगरौली

भुईमाड़ पुलिस ने टीवी स्क्रीन के माध्यम से दिलाया, नशामुक्ति का संदेश, दिलाई शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत भुईमाड़ थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध एक सराहनीय पहल करते हुए आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया।बुधवार को भुईमाड़ पुलिस द्वारा टीवी स्क्रीन के माध्यम से प्रसिद्ध फिल्मी कलाकारों के नशामुक्ति पर आधारित संदेश प्रसारित किए गए। इन संदेशों में कलाकारों ने युवाओं और नागरिकों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और एक स्वस्थ एवं रचनात्मक जीवन अपनाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने टीवी पर प्रसारित संदेशों को गंभीरता से देखा और सराहा। इस अवसर पर थाना प्रभारी डी डी सिंह ने कहा कि नशा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह परिवार और समाज को भी तोड़ने का काम करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button