ललितपुर

बालोपासना दिवस पर हुयीं प्रतियोगिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शुक्रवार को जिले के नगर केन्द्र पर स्वामी विवेकानंद जयंती से नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती (युवा दिवस) एवं बालोपासना दिवस के उपलक्ष्य में अटल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता हुई, जिसमें जनपद के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। अंतिम चरण में बिरधा प्रखण्ड तथा नगर प्रखण्ड के बीच प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें बिरधा प्रखण्ड प्रथम स्थान पर रहा। कार्यक्रम में पीटी टीचर अमरजीत की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान प्रान्त सह संयोजक शुभम् कौशिक, श्रेयांस (विद्यालय प्रबंधक), जिला संगठन मंत्री अमन, जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, जिला मंत्री धु्रव साहू, जिला संयोजक संजू ग्वाला, जिला सुरक्षा प्रमुख आलोक जैन, जिला सह सुरक्षा प्रमुख अंशुल झा, जिला बालोपसना प्रमुख सौरभ राजा, जिला सह बालोपासना प्रमुख राहुल कोरी, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा राजपूत, नगर अध्यक्ष संजय जैन, नगर संयोजक विनीत तिवारी, नगर बालोपसना प्रमुख शुभम कुशवाहा, नगर मिलन केन्द्र प्रमुख, निक्की रैकवार, बिरधा प्रखण्ड मिलन केन्द्र प्रमुख माधव विश्वकर्मा, राघव विश्वकर्मा, छोटू प्रजापति आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button