सिंगरौली

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा की 27वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

गोवा मुक्ति आंदोलन में पुर्तगाली सैनिकों की गोली से हुए थे घायल, आदिवासियों और गरीबों के अधिकारों के लिए भी लड़ा था संघर्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। बैगा समाज संघ मध्यप्रदेश की जिला इकाई सिंगरौली के चितरंगी ब्लॉक द्वारा ग्राम पंचायत गेरुई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बांकेलाल बैगा उर्फ बंका बैगा की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। समाज के लोगों ने उनके संघर्ष, त्याग और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. बंका बैगा, डॉ. भीमराव अंबेडकर और जननायक टंट्या मामा भील की प्रतिमाओं पर हल्दी-चंदन का तिलक और पुष्प अर्पित कर की गई।
मुख्य अतिथि बैगा समाज संघ के प्रदेश सचिव मुन्नीलाल बैगा ने कहा कि बंका बैगा का जीवन साहस, त्याग और सामाजिक न्याय की मिसाल है। वर्ष 1960 के गोवा मुक्ति संघर्ष के दौरान पुर्तगाली सैनिकों की गोलीबारी में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सीने और पीठ में छर्रे लगे थे। बाद में भारतीय सैनिकों ने उन्हें उपचार उपलब्ध कराया। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने गोवा से सीधी तक की यात्रा पैदल पूरी की और करीब 4 महीने बाद गांव पहुंचे।
वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने गरीबों, भूमिहीनों और आदिवासियों को संगठित कर जमींदारों के विरुद्ध संघर्ष किया। वे सरपंच निर्वाचित हुए और वर्ष 1972-73 में विधानसभा चुनाव में भी भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच शिवबदन बैगा ने की। जिला अध्यक्ष रामशाह बैगा, जिला सचिव चंदूलाल बैगा सहित समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन किशुन प्रसाद बैगा ने किया। अंत में उनके आदर्शों पर चलने और शिक्षा, अधिकारों तथा सामाजिक एकता के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button