मथुरा

सिटी बसें खराब मिलने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। सिटी बसें खराब मिलने पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समय से बसों की धुलाई नहीं होने पर नाराजगी जताई और नियमित धुलाई के साथ-साथ खराब बसों की मरम्मत कराने को कहा है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चार्जिंग स्टेशनों, कंट्रोल कमांड सेंटर और धुलाई केंद्रों का हाल भी जाना। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने डिपो मैनेजर व ऑपरेशन मैनेजर को निर्देशित किया है कि सभी खराब बसों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। कंट्रोल कमांड सेंटर में बसों की लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और बसों में स्थापित कैमरे दुरुस्त होना चाहिए। बसों का समय-समय पर मेंटेनेंस होना आवश्यक है। नगर आयुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा प्राथमिकता है, इसलिए बसों की देखरेख और मरम्मत कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अगर ऐसा होगा तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, जोनल सैनिटेशन अधिकारी महेश चंद्र और कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button