खेलमेरठ

दो सगे भाइयों ने राष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीते

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। फलावदा कस्बा निवासी दो सगे भाइयों आदित्य माकोरवाल और अंश माकोरवाल पुत्र सतीश कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर मेरठ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दोनों ने नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते हैं और अब भारत की राष्ट्रीय टीम में अबू धाबी में होने वाली वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव अरविंद शेरवालिया ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित की गई थी, जिसमें 28 राज्यों, 5 केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज बोर्ड से आए कुल 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रतियोगिता का समापन छतीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने किया। दोनों भाइयों को पदक जीतने के बाद वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने शुभकामनाए देकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर भारत का नाम रोशन करने की कामना की।

दोनों भाइयों का प्रदर्शन इस तरह रहा

आदित्य माकोरवाल (-57 किग्रा वर्ग) ने छः मुकाबलों में विरोधियों को एकतरफा मात दी। केरल को 10-0 से, छत्तीसगढ़ को 10-0 से, ओडिशा को 13-3 से, अरुणाचल प्रदेश पुलिस बोर्ड को 12-1 से, हरियाणा को 10-2 से और फाइनल में पंजाब को 18-8 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंश माकोरवाल (-94 किग्रा वर्ग) ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु को 10-0 से, पंजाब को 10-2 से और हरियाणा को 18-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ भी कम नहीं आदित्य माकोरवाल के नाम

  • वर्ल्ड कप2025 (थाईलैंड) में कांस्य पदक
  • जॉर्डन इंटरनेशनल टूर्नामेंट2023 में दो स्वर्ण
  • एशियन चैंपियनशिप2024 (कंबोडिया) में कांस्य
  • छह बार के राष्ट्रीय चैंपियन

अंश माकोरवाल की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ

  • वर्ल्ड कप2024 (उज़्बेकिस्तान) में दो कांस्य
  • एशियन चैंपियनशिप2024 में स्वर्ण पदक
  • तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन

देश के लिए गौरव बने दोनों भाई

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियों ने अपने पिता सतीश कुमार, उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव अरविंद शेरवालिया और वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है। फलावदा की मिट्टी से निकले ये दो सितारे आज देश के लिए गौरव बन चुके हैं। आने वाले नवंबर में अबू धाबी में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में इनका प्रतिनिधित्व पूरे भारत की उम्मीदों को लेकर होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button