स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर बावड़ी का हुआ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर आभावास। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ रिंगस द्वारा आयोजित द्वितीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड और निपुण रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आज बावड़ी बालाजी प्रशिक्षण केंद्र पर समापन किया गया । संघ के सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक आयोजित इस शिविर में कुल 154 स्काउट गाइड और रोवर रेंजर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अगले महीने में इन सब की परीक्षा होगी। जिसमें सफल होने पर इनको जिला स्तरीय प्रमाण पत्र से प्रदान किया जाएगा। शिविर में स्काउट गाइड पाठ्यक्रम के अनुसार आपदा प्रबंधन, कैंप क्राफ्ट, कंपास पढ़ना, दिशाओं का ज्ञान, कंटूर रेखाओं ,अक्षांश देशांतर रेखाओं,अनुमान लगाना, बिना बर्तनों के भोजन बनाना आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षक के रूप में घासीराम सैनी, राजेंद्र मौर्य,शंकर लाल जाट, सुभाष देवंदा, शंकर लाल रेगर, बीरबल वर्मा, संदीप गवारिया, डॉक्टर ज्योति राजावत, सोनू कुमारी, संदीप निठारवाल, महिपाल सिंह लांबा, सोहनलाल शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार यादव,जगदीश प्रसाद वर्मा,प्रकाश चंद्र यादव, भारत शर्मा,आयुष मौर्य ,सज्जन कुमार, प्रवीण कुमार आदि ने सेवाएं दी।



