जुमे की नमाज़ में चेंगाईडीह की मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, अमन और एकता का दिखा बेहतरीन उदाहरण
Huge crowd gathered in mosques of Chengaidih for Friday prayers, a great example of peace and unity

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। चेंगाईडीह में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ का आयोजन बेहद अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ। मुस्लिम बहुल इस क्षेत्र की दर्जनों मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाज़ी शामिल हुए। पूरी व्यवस्था स्थानीय समाजसेवियों और जिम्मेदार नागरिकों की देखरेख में की गई, जिससे नमाज़ के दौरान हर जगह व्यवस्था चाकचौबंद रही। लालटोला मस्जिद में नमाज़ का संचालन इमामुद्दीन अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, शोएब अख्तर, पत्रकार शमीम अंसारी और सफील्लाह मियां की देखरेख में हुआ। कोलटोला मस्जिद में हसन जमील, समीम अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि कलीम अंसारी और मौलाना इकबाल ने व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई। खासटोला मस्जिद में हाफिज जाकिर, सलाउद्दीन अंसारी और रफीक अंसारी की देखरेख में नमाज़ी पूरी श्रद्धा से शामिल हुए। वहीं, जमा मस्जिद में जे वार्ड सदस्य रियासत अंसारी, वकील अनाउल, जाहिद अंसारी, मास्टर इरफान अंसारी और कांग्रेस नेता रऊफ अंसारी ने मस्जिद संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। नमाज़ के बाद सभी मस्जिदों में इमामों द्वारा समाज, क्षेत्र और देश की तरक्की के लिए दुआएँ की गईं। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग दिया। चेंगाईडीह की जुमे की यह परंपरा हर हफ्ते सामाजिक एकता और भाईचारे का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती है।


