मुरादाबाद

बेटी होने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति हिरासत में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। करनावाला जप्ती गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। दावा किया गया है कि महिला ने छह दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था, जिससे नाराज़ पति ने गला दबाकर उसकी जान ले ली।
छह दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था 
मृतका की पहचान आंचल के रूप में हुई है, जिसकी शादी 7 अक्टूबर 2024 को कमल नामक युवक से हुई थी। परिजनों का कहना है कि कमल बेटे की चाहत रखता था और बेटी होने पर वह आंचल को प्रताड़ित करने लगा। आए दिन मारपीट होती रही और शनिवार रात को गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह हत्या एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और बेटी होने पर भेदभाव का आरोप लगाया है। गांव में घटना को लेकर आक्रोश है, जबकि पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button