झांसी
प्राथमिक शिक्षकों को गैर शिक्षक कार्यों में न लगाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी l उत्तर प्रदेश प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ झांसी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं जिला मंत्री प्रसून तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल सागर को ज्ञापन दिया गया ।
जिसमें मांग की गई कि शिक्षकों के वर्षों से लंबित ऑफलाइन चयन वेतनमान की स्वीकृति प्रदान की जाए । शिक्षकों को बी एल ओ की ड्यूटी से मुक्त रखा जाए । शिक्षकों के मेडिकल अवकाश एवं सीसीएल समय पर स्वीकृत किया जाए यदि किसी शिक्षक की अनुपस्थित पाई जाती है तथा बिना स्पष्टीकरण के वेतन अवरोध न किया जाए पहले कारण जानने की उचित प्रक्रिया अपनाई जाए ।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से दीपचंद, कादिर खान, मनोज यादव, मनोज शर्मा, ऋतुल त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह, महेश यादव, रवि, शिवजी राम सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे ।

