अमरोहा

शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक लाख का नुकसान

अमरोहा तहसील में स्टांप विक्रेता के खोखे में सामान जला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर कोतवाली नगर के मोहल्ला चमन निवासी स्टांप विक्रेता नदीम अहमद को मंगलवार रात भारी नुकसान हुआ। तहसील परिसर में उनके खोखे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस अग्निकांड में खोखे में रखा इनवर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, स्टांप मशीन, फोटो स्टेट मशीन, कीबोर्ड, स्टांप और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया।नदीम मंगलवार शाम अपना खोखा बंद करके घर चले गए थे।रात में किसी समय शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग ने खोखे के अंदर रखे सभी सामान को अपनी चपेट में ले लिया। बुधवार सुबह जब नदीम तहसील पहुंचे, तो अपने खोखे को आग की भेंट चढ़ा देख उनके होश उड़ गए।पीड़ित नदीम अहमद ने बताया कि इस आग में उन्हें लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग से उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है। उनका सारा काम-काज का सामान जल चुका है। इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button