बेतुल

बैतूल प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। विगत आठ वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 26 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौनी में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की व्याख्याता संगीता घोड़की  द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय पुष्पलता साबले एवं स्वर्गीय पंजाबरावजी साबले की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नवमी से बारहवीं तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह एवं पुरस्कृत राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।  विद्यालय की व्याख्याता व्याख्याता संगीता घोड़की, जो नियमित रूप से समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी हुई हैं तथा नारी उत्थान समिति की अध्यक्ष भी हैं, उनके मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ।
श्रीमती घोड़की द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में वे अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करती आ रही हैं। यह पहल निरंतर आठ वर्षों से जारी है,  पुरस्कार लेने वाले विद्यार्थियों में नाम   हिमानि खान्डवे  ,डाली मगरदे, जूही देवड़े , हर्षित देशमुख हैं। इससे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हो रहा है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है।
विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button