लातेहार

पिपराडीह से कांवरियों का जत्था बोलबम के जयकारों के साथ रवाना

A group of Kanwarias departed from Pipradih with the chants of Bolbam

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०)‌। जिला के बारियातू प्रखणड अंतर्गत टोंटी पंचायत के पिपराडीह से सावन माह की पावनता और शिवभक्ति के साथ शनिवार को कांवरियों का एक जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने बोलबम के जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में परिवर्तित कर दिया। जत्था सुरक्षित वाहन से बोधगया, राजगीर होते हुए सुल्तानगंज पहुंचेगा, जहां उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरने के उपरांत कांवर यात्रा की पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी। कांवरियों में भारी उत्साह देखा गया।प्रस्थान से पूर्व कांवरियों ने गांव के प्रसिद्ध जय बजरंगबली मंदिर एवं देवी मंडप में माथा टेककर सकुशल यात्रा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर लखन यादव, उगेश यादव, लोकनाथ यादव, दिला यादव, शहदेव यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।जत्थे के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button