कांग्रेस की संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत हुई बैठक
Meeting held under Congress's organization creation program
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
लातेहार (झा०खं०)। जिला के बालूमाथ मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजन किया जाएगा।जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात ने कहा कि यह बैठक बालू, चेताग़ एवं धाधु पंचायतों में होगा ।इस बैठक में संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कांग्रेस मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी। यह संगठन सृजन कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के उस जनाधारित दृष्टिकोण का हिस्सा है ।जिसके तहत हर बूथ व टोला तक पहुंचकर लोकतंत्र के मजबूती व सँविधान की रक्षा करना है।संगठन की मजबूती ही किसी भी पार्टी की असली ताकत होती है ।और यह बैठक उसी दिशा में एक सशक्त पहल है।कार्यक्रम में लातेहार जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी सह बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस के पर्यवेक्षक पंकज तिवारी,बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात एवं पश्चिम मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।



