गोड्डा
15 अगस्त के उपलक्ष्य पर अभाविप की महागामा नगर इकाई निकलेगा तिरंगा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा/महगामा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महागामा नगर इकाई द्वारा आगामी कार्यक्रम 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने के उद्देश्य से महागामा प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में सभी संगठनों के कार्यकर्ता बंधुओं के साथ कार्यक्रम की तैयारी हेतु योजना बैठक की गई। इस बैठक में यह योजना बनाई गई कि आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महागामा नगर में विद्यार्थी परिषद के द्वारा 250 फीट का विशाल तिरंगा यात्रा प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण से राजेंद्र स्टेडियम तक निकाली जाएगी। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महागामा नगर इकाई के द्वारा समस्त महागामावासियों से यह विनम्र आग्रह भी किया गया कि इस वर्ष यह विशाल तिरंगा यात्रा के आयोजन में एवं 15 अगस्त दिन 11 बजे प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में सभी महागामावासी तन- मन से इस यात्रा में शामिल हो एवं इस यात्रा में अपना तन मन से भरपूर सहयोग समिति को करें। विद्यार्थी परिषद ने आम नागरिकों से एक अहम अपील की कि इस वर्ष सिर्फ आपका शारीरिक और समय से अपना सहयोग इस तिरंगा यात्रा में दे यही समस्त महागामावासियों से आग्रह है एवं इस बैठक में निम्न बिंदुओं तिरंगा यात्रा का मार्ग एवं समय निर्धारण, नगरवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रचार प्रसार की रणनीति, स्कूल, युवाओं व समाजसेवी संगठनों को जोड़ने की योजना, सुरक्षा अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी विषयों पर चर्चा की गई।




