पाकुड़
जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम की पहल पर लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीण हुए खुश
Transformer installed on the initiative of Julie Christmani Hembram, villagers became happy

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष जूली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम के प्रयास से पाकुड़िया प्रखण्ड क्षेत्र के सिहिबोना, उदलबोना व दलाही 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम को बिजली आपूर्ति की समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने संज्ञान में लेते हुए त्वरित कारवाई के निर्देश दिए और अंततः ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा लगा दिया गया। ट्रांसफार्मर लग पर ग्रामीणों ने जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम का अभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मोंगला पहाड़िया, कालु देहरी, बिमला देहरी, फिरोज देहरी, लालबाबु मारिया व जोगेश्वर मरांडी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।



