लातेहार समाहरणालय सभागार में हुआ शोक सभा का आयोजन
A condolence meeting was organized in the Latehar Collectorate Auditorium

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। झारखण्ड आन्दोलन के महानायक, आदिवासी समाज के महान नेता, राज्यसभा सांसद सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री युगपुरुष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर सोमवार को समाहरणालय सभागार, कक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन संपूर्ण राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, आईटीडीए निदेशक, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।



