खैरथल
मंदिरों में गूंजें भोले के जयकारे, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन से भोले को रिझाने का प्रयास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। इन दिनों सावन का महीना चल रहा है जिसके चलते कस्बे के मंदिरों में भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। भोले के भक्त अपने-अपने तरीके से भोले को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं.परशुराम भवन स्थित मंदिर पर महिलाएं रोजाना भजन कीर्तन कर रही हैं।ब्राहमण महिला समाज उपाध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि जब से सावन का महीना शुरू हुआ है तब से वो रोजाना 2 घंटे भजन कीर्तन कर भोले को रिझाने का प्रयास कर रही हैं। उनका कहना है कि सावन के पूरे महीने विशेष रूप से सोमवार को किर्तन किया जाता है
सोमवार को सावन के चौथे सोमवार को भी महिलाओं की ओर से मंदिर पर भजन कीर्तन किए गए ओर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कस्बे के अन्य मंदिरों में भी दिनभर भोले के जयकारे और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होते रहे । इस अवसर पर ममता शर्मा तमन्ना जोशी रिंकू शर्मा आशा शर्मा शशि शर्मा कोमल शर्मा शकुंतला शर्मा कृष्ण शर्मा सुनीता शर्मा मीनाक्षी शर्मा पुष्पा शर्मा,नीता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, पुष्पा शर्मा ,महिलाएं मौजूद रही।




