खेलखैरथल

राज्य-स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभांरभ कार्यक्रम 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल में सोमवार को राज्य स्तरीय वॉलीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता (अण्डर 19 का) भव्य शुभारंभ पीएम श्री राज.उ.मा.विधालय,खैरथल के प्रांगण में हुआ प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आयोजित मार्च पास्ट में प्रतिभागी टीमों ने सलामी दी। इस दौरान बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई स्थानीय खेल प्रेमियों और नागरिकों की बड़ी संख्या ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल मैदान में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि इस राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई टीमें हिस्सा ले रही हैं। कई दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
सोमवार को इन टीमों के बीच हुआ मुकाबला
सोमवार हो हुए 15 मुकाबले जयपुर/बांसवाड़ा,जैसलमेर /टौक,अ.जा.छात्रावास सरदारपुरा/बूंदी,झुंझुनु /प्रतापगढ,भीलवाड़ा /भरतपुर,सीकर/बूंदी,झुंझुनू एकेडमी/फलौदी,शार्दूल स्पोर्ट्स एकेडमी/संलूम्बर,कोटपूतली -बहरोड/बांसवाड़ा, चुरू/धौलपुर, जोधपुर /टौक,झुंझुनु एकेडमी/झालावाड़,कोटपूतली -बहरोड/जालोर,सीकर/संस्कृत निदेशालय,शार्दुल स्पोर्ट्स एकेडमी बीकानेर /पाली के मध्य हुए

ये रहे आज के विजेता
जयपुर, टौंक,बूंदी,झुझुनू,भीलवाड़ा, सीकर,झुंझुनु एकेडमी,बीकानेर, कोटपूतली -बहरोड,चुरू,जोधपुर, झुंझुनू एकेडमी, कोटपूतली -बहरोड़,सीकर,शार्दुल स्पोर्ट्स एकेडमी बीकानेर ने अपने मुकाबले जीते
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button