
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बानपुर (ललितपुर)। आगामी पर्व रक्षाबंधन, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर थाना बानपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि आगामी पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। आगामी पर्व परम्परागत रुप से ही सम्पन्न होंगे। कोई नई परम्परा किसी भी दशा में शुरू नहीं की जायेगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही व्यापारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना व कहा कि धार्मिक त्यौहार हमें शांति और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। अतएव कानूनी दायरे में रहकर धार्मिक रीति रिवाज का पालन करें। त्यौहार के दौरान तेज आवाज में डीजे बालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के ड्रोन संचालक अपना पंजीकरण अवश्य ही करालें व क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की लोगों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आशीष रावत, सतीश रजक, रामगोपाल विश्वकर्मा, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार सर्राफ, अरुण प्रकाश द्विवेदी, प्रेम कुशवाहा, सहावेन्द्र प्रताप सिंह गहरवार, राजबहादुर सिंह परमार, दीपक गौर, अंसार पठान, मुमताज मंसूरी, प्रेम कुशवाहा, राजू चौधरी, भूपेंद्र सिंह परमार, वीरसिंह राजपूत, रामपाल सिंह, जब्बार खान एवं कस्बे व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।