बाराबंकी
बाराबंकी तीज महोत्सव का आयोजन
आदर्श सेवा संस्थान द्वारा आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में शेफाली निगम विजेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : आदर्श सेवा संस्थान के सौजन्य से प्रथम वार्षिक तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। बरसात के सुहाने मौसम में यह कार्यक्रम उल्लास से भरा रहा। संस्थान की बहनों ने मिलकर इस कार्यक्रम को यादगार बनाया।कार्यक्रम की मुख्य संस्थापिका पूजा निगम ने इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसमें शेफाली निगम और नैनसी निगम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। बाराबंकी के देसियान रेस्टोरेंट में ममता निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक महिलाएं शामिल हुईं।आदर्श संस्थान की तीनों बहनों ने मिलकर अपने पिता के नाम पर यह पारंपरिक कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और विभिन्न खेल भी खिलाए गए।तीज क्वीन प्रतियोगिता का निर्णय श्रीमती उमा देवी निगम, श्रीमती सुमन श्रीवास्तव और श्रीमती कमलेश शुक्ला द्वारा लिया गया। प्रतियोगिता में शेफाली निगम को प्रथम तीज क्वीन का ताज पहनाया गया, जबकि दीपा गुप्ता को द्वितीय तीज क्वीन घोषित किया गया।



