बिजनौर

राष्ट्रीय लोक दल पदाधिकारियों ने गांव में घूमकर बनाए सदस्य

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बिजनौर। सक्रिय सदस्यता अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी पार्टी को मजबूत व सशक्त बनाने में गांव में घूम कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं जिसके चलते नगीना विधानसभा के ग्राम बाहुपुरा मे राष्ट्रीय लोक दल की कर्मठ महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेणुका चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई और संगठन को मजबूत करने का आहवान किया गया I इससे पहले राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी पूरे गांव में घूमे और पार्टी की नीतियों को लोगों से बताया जिसमें इस कार्य में लगी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के इस अभियान सराहना की l इस अवसर पर रेणुका चौधरी ने कहा कि रालोद के मुखिया एवं केंद्रीय कौशल विकास उद्यमिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि गरीबों किसानों पिछड़ों नौजवानों अल्पसंख्यकों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों को अपनाकर किसी भी देश व राष्ट्र की तरक्की संभव हो सकती है l इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, महेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button