कानपुर
द पिलाटेस स्टूडियो का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडेय ने किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : स्वस्थ जीवनशैली की चाह सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं बल्कि छोटे शहरों की भी जरूरत है। ऐसे में एथलेटिक बॉडी की चाहत ट्रेडमिल पर चढ़ा देती है, शरीर का वजन कम करने की हसरत डम्बल उठवा देती है और मसल्स बनाने का सपना प्रोटीन की बड़े बड़े डिब्बे खरीदने पर मजबूर कर देती है लेकिन कभी आपने सोचा है कि एक्सपर्ट्स की सलाह के बिना यह आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को कानपुर के स्वरूप नगर में द पिलाटेस स्टूडियो की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे ने किया। यहां फिटनेस प्रेमियों को न सिर्फ एक्सपर्ट सलाह मिलेगी बल्कि उनके लक्ष्य को तय समय पर हासिल करने में भी मदद की जाएगी। इसके लिए हर व्यक्ति को अलग-अलग फिटनेस ज़रूरतों के हिसाब से व्यक्तिगत ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी। द पिलाटेस स्टूडियो की को-फाउंडर नम्रता पुरोहित ने बताया कि फिटनेस का अर्थ लोगो के लिए जिम में जाकर वजन उठाने से है। लेकिन सिर्फ वजन उठाने ही से कुछ नहीं है क्योंकि हर किसी का फिटनेस गोल अलग होता है। ऐसे में अलग अलग लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अलग अलग तरह की ट्रेनिंग और डाइट की जरूरत होती है। हम लोगों को यह एक्सपर्ट एडवाइस देने का कम करते हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर के स्वरूप नगर स्थित इस नए स्टूडियो में आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित स्टाफ और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिलाटीस ट्रेनिंग उपलब्ध होगी। यह लोगों को शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएगी।कानपुर में ‘री/फ़ॉर्म’ की फ्रेंचाइज़ी ओनर शेफाली खन्ना ने बताया कि हम चाहते हैं कि कानपुर के लोग सिर्फ फिट न हों, बल्कि अपने शरीर और जीवनशैली को लेकर जागरूक भी बनें। री/फ़ॉर्म ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ हर उम्र और हर शरीर के लिए फिटनेस का व्यक्तिगत समाधान मौजूद है। द पिलाटेस स्टूडियो देशभर में 15 से ज़्यादा राज्यों में फैला हुआ है,जिसके 40 से अधिक स्टूडियो,150 से ज़्यादा प्रशिक्षक और 50,000 से ज़्यादा संतुष्ट ग्राहक हैं वही अब कानपुर भी इस फिटनेस नेटवर्क का हिस्सा बन गया है।



