गोड्डा

पथरगामा के नए अंचल अधिकारी बने नितेश कुमार गौतम  

पारदर्शी कार्य प्रणाली का दिया भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा : पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि प्रखंड एवं अंचल प्रशासन आम लोगों की सुविधा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी प्रकार की कोई समस्या हो, तो आम जनता सीधे उनसे संपर्क कर सकती है। “हमारा उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है,” उन्होंने कहा।नितेश कुमार गौतम ने यह भी आश्वस्त किया कि सभी कार्य पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएंगे और विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े कार्यों में कोई लापरवाही नहीं बरती जाए।पदभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा करने और ज़मीनी स्तर पर कार्यों की प्रगति जानने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनता में उनके इस कार्यशैली को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जागी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button