जालौन
बैंक अवकाश और सर्वर दिक्कत से अटके टेंडर, ठेकेदारों ने तिथि बढ़ाने की रखी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई। नगर पालिका क्षेत्र के ठेकेदारों ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर 15वें वित्त और 2 प्रतिशत श्रेणी के टेंडरों की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि इन टेंडरों की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 तय की गई थी, लेकिन बैंक अवकाश और तकनीकी समस्याओं के चलते कई ठेकेदार एफडीआर जमा नहीं कर पाए और न ही टेंडर फीस कटवा सके।
ठेकेदारों का कहना है कि लगातार सर्वर डाउन रहने से प्रक्रिया बाधित हुई, जिससे कई आवेदकों को टेंडर में भाग लेने का अवसर नहीं मिल सका। उन्होंने जिला अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि से निवेदन किया कि अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर सभी को बराबरी का मौका दिया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज राजपूत, आशीष द्विवेदी, सलिल विश्वारी, वासु द्विवेदी, सुनील शिवहरे, गुड्डू चौहान, अनिकेत चौधरी, अंबुज चतुर्वेदी समेत नगर पालिका के अन्य ठेकेदार शामिल रहे।
ठेकेदारों का कहना है कि यदि तिथि नहीं बढ़ाई गई तो कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में प्रतिस्पर्धा घट जाएगी और नगर के विकास कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। प्रशासन अब इस मांग पर विचार कर रहा है।


