मुरादाबाद

चोरो ने एक साथ तीन घरों में हाथ साफ करने की कोशिश की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। गोविन्द नगर गली नं 2 में सुबह चार बजे उस समय हंगामा मच गया जब चोरो ने एक ही गली में बराबर बराबर दो घरों में चोरी करने की नियत से पहले एडवोकेट राकेश शर्मा पूर्व बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष के घर में छत के रास्ते घुसे और सारा सामान तित्तर बित्तर कर दिया उसके बाद वह बराबर में सत्यप्रकाश के घर में घुस गये वहां भी वह ऐसे ही अंदाज में छत के रास्ते घर आ गए और कमरे में रखा सारा समान फैला दिया। जब तक सत्य प्रकाश के घर वालों को पता लगा तब तक वह भाग चुके थे। इतने में ही राकेश शर्मा ने बाहर निकल कर हंगामा काट दिया और सत्य प्रकाश से कहा कि हमारे घर में चोर घुस आए थे जो शायद तुम्हारी छत की तरफ गये हैं। इतने में ही जब सत्य प्रकाश के घर वालों ने ऊपर अपने कमरे में जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ और सारा सामान बिखरा हुआ था। तब राकेश शर्मा ने पिछे वाली गली नं 1 में जाकर रिटायर्ड सूबेदार महेश्वर दयाल शर्मा के घर अपने और सत्य प्रकाश के घर में चोर आने की खबर दी। तब आनन फानन में उनका बड़ा बेटा हर्ष और छोटा बेटा यश दोनों अपने ऊपर वाले पोरसन में पहुंचे तो यहां भी उसी अंदाज में कमरे का ताला टूटा हुआ था सेफ का ताला टूटा हुआ था। एक बड़ा बक्सा खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरो की इस हरकत से पता लगता है। कि वह नकदी और चीज जेवर पर हाथ करने आए थे। हालांकि हर्ष शर्मा सत्य प्रकाश और राकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि किसी को जान-माल की हानि नहीं हुई। परंतु एरिया में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है। तीनों घरों में एक ही अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम देने चोरो की खबर से क्षेत्र वासी सन्न रहे गये। और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई व लोग पीतलनगरी पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित में तहरीर दी गई। जिस संज्ञान लेकर चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया फोटो लिए व वीडियो भी बनाई।
क्या कहते हैं कटघर थाना प्रभारी
कटघर थाना प्रभारी संजय सिंह से जब इस घटना के बारे में बात की गई तो पहले तो उन्होंने जवाब दिया कि कोई चोर नहीं थे एक नशेड़ी सीसीटीवी में छत के रास्ते एक नशेड़ी चढ़ता देखा गया है छानबीन की जा रही है जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button