खैरथल

2 साल पूरे होने का जश्न मनाएगी भजनलाल सरकार

15 दिनों तक खैरथल -तिजारा जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा । राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम के तहत 10 से 25 दिसंबर तक प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने संबंधित विभागों को 2 वर्ष के कार्यक्रमों का भव्य आयोजन करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाया गया
इसी प्रकार 11 दिसम्बर को एनआरआर चैप्टर्स के साथ संवाद आयोजित होगा एवं बदलता राजस्थान-बढता राजस्थान के तहत विधानसभा क्षेत्रों के लिए रथों की रवानगी की जाएगी। 12 दिसम्बर को नवाचार दिवस (कॉन्क्लेव) के तहत स्टार्ट अप कॉन्क्लेव/आई स्टार्ट कार्यक्रम, राजस्थान वेंचर कैपिटल फण्ड का शुभारम्भ किया जाएगा, साथ ही विधानसभा क्षेत्र के लिए आए रथों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 13 दिसम्बर को 15 दिवसीय सडक सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ होगा। 14 दिसम्बर को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत मंदिरों, स्मारकों आदि की साफ-सफाई, स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा। 15 दिसम्बर को राज्य स्तरीय समारोह (मुख्य आयोजन एवं लाभार्थी सम्मेलन) आयोजित होगा, जिसके तहत परियोजनाओं, विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट के तहत प्राप्त निवेश परियोजनाओं की ग्राउण्ड ब्रेकिंग, रक्तदान शिविर, आरोग्य कैम्प, गौ सेवा कार्यक्रम, राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर पर 2 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका विमोचन एवं जनसभा का आयोजन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रावृत्ति योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों, लाडो योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण, विभिन्न संस्थाओं के गठन नोटिफिकेशन, पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना में परिवारों को राशि का वितरण, दिव्यांगों को उपकरण वितरण तथा हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड की इंटर ऑपरेबिलिटी लागू करने इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी प्रकार 16 दिसम्बर को जिला स्तर पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ एवं राजकीय कार्यालयों में एक घण्टे का साफ-सफाई अभियान, 17 दिसम्बर को सात दिवसीय ग्रामीण एवं शहरी सेवा फोलोअप शिविरों का शुभारम्भ, 18 दिसम्बर को महिला सम्मेलन, सरस राज सखी राष्ट्रीय मेले का शुभारम्भ व विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ एवं सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण,
19 दिसम्बर को किसान सम्मेलन ‘उन्नत खेती समृद्ध किसान’ कार्यक्रम के तहत किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की राशि का डीबीटी हस्तांतरण एवं कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति का विमोचन, 21 दिसम्बर को रन फोर विकसित राजस्थान, 22 दिसम्बर को युवा रोजगार दिवस कार्यक्रम के तहत 15 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण सहित रोजगार एवं खेल नीति का विमोचन, 23 दिसम्बर को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत मिशन लाइफ के अंतर्गत जागरूकता अभियान,24 दिसम्बर को पर्यटन कॉन्क्लेव हवेलियों से हरियाली (इको-ट्यूरिज्म) के तहत नई पर्यटन नीति व फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति का विमोचन होगा। 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर मिशन कर्मयोगी, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, विकसित राजस्थान /2047 की डॉक्यूमेंट्री फिल्म, जिला, उपखण्ड व अटल सेवा केंद्रों पर सुशासन दिवस की शपथ एवं रथ यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राज्य सरकार की 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप देकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
बैठक के दौरान कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल,  समाज कल्याण अधिकारी रमेश देहमीवाल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओम प्रकाश सहित राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button