कानपुर
कानपुर उन्नाव चर्म क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों को सफलतापूर्वक एक साथ लाया है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : सीएसआईआर-सीएलआरआई ने केएलसी उन्नाव में विशिष्ट चमड़ा रसायन पर कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजित हुई,कानपुर उन्नाव चर्म क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों को सफलतापूर्वक एक साथ लाया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएसआईआर-सीएलआरआई के निदेशक डॉ. के. जे. श्रीराम के हार्दिक स्वागत भाषण से एवं आर.के. जालान,वैकल्पिक अध्यक्ष,अनुसंधान परिषद व अध्यक्ष सीएलई के उद्घाटन भाषण से हुई। उनकी विशिष्ट उपस्थिति और शब्दों ने पूरे आयोजन में महत्व और प्रेरणा का भाव भर दिया। एलएसएससी के अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन की उपस्थिति और उनके सम्बोधन ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। कार्यशाला मे “स्पेशलिटी लेदर केमिकल्स” पर डॉ. निशाद फातिमा एन, मुख्य वैज्ञानिक अकार्बनिक और भौतिक रसायन प्रयोगशाला ने विशेष रसायन अनुसंधान पर एक व्यावहारिक प्रस्तुति दी। डॉ. सुजाता मंडल, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक,उन्नत सामग्री प्रयोगशाला ने चमड़े के लिए पर्यावरण के अनुकूल ज्वाला मंदक पर अपनी प्रस्तुति दी। डॉ. एमडी सईम आलम, प्रधान वैज्ञानिक, एएमएल ने कोल्ड क्रैक-रेसिस्टेंट फैटलिकर पर अपनी प्रस्तुति दी। तकनीकी प्रस्तुतियों के बाद,कानपुर और जालंधर के प्रभारी वैज्ञानिक अभिनंदन कुमार ने उद्योग परिसर में किए गए परीक्षणों के बारे में अपनी व्यावहारिक अंतर्दृष्टि साझा की। प्रदर्शित चमड़े को देखने के बाद, उद्योग के प्रतिनिधियों ने गहरी रुचि व्यक्त की और निदेशक,सीएलआरआई से अनुरोध किया कि वे अपनी टेनरी इकाइयों में विकसित विशेष रसायनों पर परीक्षण और प्रदर्शन की व्यवस्था करें। फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी,फुटवियर डिजाइनिंग तथा कैड कैंम डिजाइनिंग कोर्स उत्तीर्ण किए हुए छात्रों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया है। इन सभी पाठ्यक्रम उत्तीर्ण छात्रों को कानपुर तथा उन्नाव की इंडस्ट्री में रोजगार उपलब्ध हो चुका है। इस पर सभी अतिथियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में 135 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।




