मुरादाबाद
राजकीय डिग्री कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय भोजपुर में बुधवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय भवन को तिरंगे के रंगों की रोशनी से सजाया गया। जिससे सम्पूर्ण परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेल्फी विद तिरंगा अभियान से हुई। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों ने भाग लेकर देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। इसके अतिरिक्त आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, भाषण ,नाट्य प्रस्तुतियों की तैयारी की। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. पूजा निर्माणिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. सरस्वती ने की, जिन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहने का संदेश दिया।



