ललितपुर

बच्चों को भरपूर विकास के लिए एल्बेंडाजोल की टेबलेट सहायक : अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जिले में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
ललितपुर। जीजीआईसी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण ने फीता काटकर किया। उन्होनें बताया कि एल्बेंडाजोल के सेवन से कृमि संक्रमण से बचाव होता है, यह दवा पूर्णतया: सुरक्षित है इसका कोई दुश्प्रभाव नही है तथा उन्होनें बेहिचक दवा का सेवन करने की जनपद के सभी अभिभावक, बच्चों से अपील की। सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद ने बताया कि कृमि के कारण बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और विकास में रूकावट आदि समस्यायें हो सकती है। जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों, निजी विद्यालयों, आंगनवाडी केन्द्रों में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीडे निकालने के लिये एल्बेंडाजोल खिलाई जा रही है। एक से दो साल के बच्चों को टेबलेट का चूरा कर पानी के खिलाया जाएगा। बडे बच्चो को दवा चबा चबाकर खानी है। उन्होंने कहा कि बीमार बच्चे को कृमि मुक्ति की दवा नही खिलाई जाएगी। उप सीएमओ/नोडल अधिकारी (एनडीडी) डा.प्रदीप सिंह यादव ने बताया कि 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए जनपद में 6.57 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। छूटे हुये बच्चों को मॉपअप दिवस 14 अगस्त 2025 को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी। पब्लिक हैल्थ स्पेशिलिस्ट डा.सौरभ सक्सेना ने बताया कि बच्चों के पेट में कीडे होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है और शरीर कुपोषित हो जाता है इससे सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास भी नही हो पाता है। उन्होंने खाने से पहले और षौच के बाद अपने हाथ साबुन से धोने, साफ और स्वच्छ पानी पीने की सलाह बच्चों को दी तथा हाथ धोने के सही तरीके का प्रदर्शन किया। मंच का संचालन डीईआईसी मैनेजर डा.सुखदेव पंकज द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजना वर्मा, डीपीएम रजिया फिरोज, डीएमसी (यूनीसेफ) सबा परवीन एवं जीजीआईसी के शिक्षक तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button