मुरादाबाद

कुंदरकी में भाजपा कार्यकर्ताओं की संवाद बैठक आयोजित विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया संबोधन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा के रतनपुल कलां मंडल की कार्यकर्ता संवाद बैठक आर एस गार्डन रतनपुर कलां में आयोजित की गई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया संबोधन
विधायक ठाकुर रामबीर सिंह ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे युवा कार्यकर्ता बहुत सजग हैं और हमें उन्हें और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को अपने-अपने बूथ तक पहुंचाएं और भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं।
कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं
बैठक में कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों से समाधान के लिए कहा गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, मंडल महामंत्री राजबीर सैनी और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद
कार्यक्रम के अंत में रचित गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के त्याग और तपस्या के बल पर ही तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button