गोड्डा

मंडरो में नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को दी गई बिदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी/गोड्डा : शारदीय नवरात्र के अवसर पर माल मंडरो में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा का रविवार को भक्तों ने नाम आंखों से विदाई देते हुए शिवाला तलाब में विसर्जन किया। इस अवसर पर सैकड़ो महिला पुरुष और युवा मौजूद थे। विसर्जन से पूर्व माता दुर्गा की प्रतिमा को विधि विधान पूर्वक दुर्गा मंदिर माल मंडरो से निकला गया और बैंड बाजे के साथ जुलूस जुलूस के शक्ल में माल मंदिर बाजार के सभी गली मोहल्ला और मुख्य मार्ग से गुजरते हुए शिव मंदिर तालाब पहुंचा जहां प्रत्येक वर्ष माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। रास्ते में ग्रामीण माताओ बहनों ने प्रतिमा को अपने अपने दरवाजे पर रोक कर पूजन किया और नम आंखों से विदाई दिया। जल उसके आगे सैकड़ो युवा अपने हाथों में झंडा लिए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। हालांकि नवरात्रि समाप्ति के बाद ही पूजन क्लास का विसर्जन कर दिया गया था और एकादशी में लेकर उपरांत शनिवार होने की वजह से प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जा सका था। इसीलिए रविवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जुलूस के साथ सुरक्षा और शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु ठाकुरगंगटी थाना की पुलिस चल रही थी। विसर्जन जुलूस के साथ-साथ चलने वाले प्रमुख लोगों में माल मंडल दुर्गा पूजा मेला समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार भगत, सचिव ललन कुमार भगत, राजेश भगत, कुंदन कुमार भगत, परमानंद आर्य, विवेक कुमार वर्मा सहीत मेला कमेटी के सभी सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button