
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर : थाना मण्डावली पुलिस ने माँ की हत्या के मामले में वांछित चल रहे हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद किया है। जिसमें 26.08.2026 को वादी आसिफ पुत्र अहमद हसन निवासी ग्राम मोहनपुर थाना मण्डावली हाल पता श्रीकोट, तहसील श्रीनगर, कोतवाली पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड ने थाना मण्डावली में तहरीर दी थी कि उसके पिता अहमद हसन पुत्र अब्दुल मजीद ने उसकी माँ की हत्या कर दी है। लेकिन तहरीर के आधार पर थाना मण्डावली में मु0अ0सं0 97/26 धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। लेकिन उसके बावजूद मंडावली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डावली पुलिस ने अभियुक्त अहमद हसन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम मोहनपुर को घटना में प्रयुक्त एक हंसिया के साथ गिरफ्तार कर लिया। अहमद हसन ने पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी पत्नी शहनाज खातून के साथ 18.08.2026 को श्रीनगर से अपने गाँव नयागांव मण्डावली स्थित मकान पर आया था। 20.08.2026 को नया मोबाइल नंबर लेने के बाद बच्चों से बात और श्रीनगर वापस जाने को लेकर बड़े बेटे आसिफ से फोन पर कहासुनी हो गई। इसी को लेकर पति-पत्नी में भी विवाद बढ़ गया। अभियुक्त के अनुसार पहले से ही आपसी कलह और शक को लेकर झगड़े होते रहते थे। जिसमें 20/21 अगस्त की रात फिर झगड़ा हुआ और 21 अगस्त की सुबह गुस्से में आकर उसने कमरे में रखे हंसिये से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन मंडावली पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।



