बागपत

बागपत से विशेष संवाददाता सुरेंद्र मलानिया की रिपोर्ट

बागपत, बागपत इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक श्री एन. पी. सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिंह साहब के हाल ही में पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर प्रोन्नत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार, महासचिव संजय सिंह, मीडिया प्रभारी संजय प्रजापति, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार तथा सदस्य हेमराज सिंह ने मिलकर श्री सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि –

“बागपत के उद्योगों की प्रगति और सुरक्षित वातावरण के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। हमें गर्व है कि हमारे बीच एक संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में एन.पी. सिंह जी कार्यरत हैं।”

महासचिव संजय सिंह ने भी एसोसिएशन की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिंह साहब का कार्यकाल उद्योग जगत और समाज दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

सम्मान पाकर एएसपी एन.पी. सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वे बागपत जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र को भी सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button