शामली
साइबर क्राइम थाना शामली की बड़ी सफलता, लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुगीरा उर्फ मुघीरा निवासी कांधला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को झांसे में लेकर रकम ऐंठता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस को उसके खिलाफ आंध्र प्रदेश और झारखंड से भी शिकायतें मिली हैं। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।