शामली
नाबालिग बहन से अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपनी ऑडियो और प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित कर थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी एक युवक पर उसकी नाबालिग बहन के साथ अश्लील हरकत करने और घर के चक्कर लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित युवक के अनुसार, उसने विगत बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप है कि जसाला निवासी युवक उसकी नाबालिग बहन के साथ अश्लील हरकत करता है और लगातार उनके घर के चक्कर लगाता है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शुक्रवार को युवक ने ऑडियो प्रसारित कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


