शामली

थानाभवन में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

थानाभवन। नगर के प्रसिद्ध सनातन शिव हनुमान धाम मंदिर, हेडगेवार चौक स्थित मंदिर परिसर में सोमवार को पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस गणेश पूजन, पंचांग पूजन एवं कलश पूजन के उपरांत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञाचार्य पंडित विशाल वशिष्ठ एवं पंडित नितिन वशिष्ठ ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में कुलदीप गर्ग, डॉ. आनंद सैनी, हरीश सैनी, प्रदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, ललित जुनेजा, आलोक गोयल एवं राजीव जिंदल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंडित रितिक माधव, शास्त्री अरविंद, पंडित मणिकांत कौशिक एवं मुख्य पुजारी देवेंद्र पंडित का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button