अमेठी

नाग नागिन के डसने से चाची और भतीजी की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

जायस अम़ेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरमऊ गांव में सांप के डसने से चाची-भतीजी की मौत हो गई। दोनों रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई थीं कि तभी नाग-नागिन ने डस लिया।
जायस के मीरमऊ गांव में शनिवार रात सोते समय सांप के डंसने से शकीला (35) और उनकी भतीजी साइमा (15) की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजस्व टीम प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश में जुटी है, वहीं पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

गांव के कोटेदार मोहम्मद ओसामा ने बताया कि शकीला और साइमा रात भोजन के बाद कमरे में सो रही थीं। तभी कमरे में नाग और नागिन का जोड़ा पहुंच गया। दोनों ने महिला और किशोरी को डस लिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और सांपों को मार डाला। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतका साइमा के पिता खाड़ी देश कतर में रहते हैं जबकि उसका भाई बाहर काम करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button