पाकुड़

कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

Kala Azar eradication program launched

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को कीटनाशक छिड़काव द्वितीय चक्र का शुभारम्भ जागरुकता रैली निकालकर किया गया। इसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ० अमित कुमार, बीडीओ संजय कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने लिट्टीपाड़ा बड़ा कूटलो गांव में रैली निकालकर किया गया। 45 दिनों तक चलने वाले छिड़काव अभियान में प्रखंड क्षेत्र के 218 गांवों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव करेंगे।इस दौरान उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक करने को लेकर गांव में रैली निकाली और लोगों को छिड़काव से होने वाले फायदे को लेकर जागरूक किया गया। सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कीटनाशक छिड़काव से कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया सहित अन्य बीमारी से बचाव का बेहतर उपाय है। ग्रामीण अपने-अपने घरों के सभी कमरों में छिड़काव अवश्य करवाये। मौके पर प्रताप कुमार, ओमप्रकाश पांडे, एमपीडब्ल्यू, एमटीएस, केटीएस समेत अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button