खैरथल
जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल जिले का नाम बदलने एवं मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने के विरोध में खैरथल जिला बचाओ संघर्ष समिति की ओर से जारी धरना तीसरे दिन भी शांति पूर्वक जारी रहा धरने में बड़ी संख्या में व्यापारी और शहरवासी शामिल हो रहे हैं। सभी की मुख्य मांग है कि प्रस्तावित जिला मुख्यालय खैरथल में ही बनाया जाए, न कि अन्यत्र कहीं स्थानांतरित किया जाए।संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक सरकार खैरथल को जिला मुख्यालय बनाए जाने का स्पष्ट ऐलान नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने मे जिले के गांव और कस्बो से लोग रोजाना पहुचते है धरना स्थल पर लोगो का आना जाना लगा रहता हैं विधायक दीपचन्द खैरिया भी पूरे दिन धरना स्थल पर मौजूद रहते है धरना स्थल पर समिति के पदाधिकारी ओमप्रकाश रोघा, सर्वेश गुप्ता, मुंडावर के पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, विक्की चौधरी, गिरीश डाटा, नारायण छागाणी, मनोज स्वामी,जय हेडाऊ,अंकित लाटा, कृष्ण चौधरी, बंटी शर्मा,सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

