पाकुड़

तीन दिवसीय राजस्व शिविर का हुआ समापन

Three day revenue camp concluded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के सभी अंचल और हल्का स्तर से सम्बन्धित मामलों के निष्पादन हेतु 23 अगस्त 25 अगस्त एवं 26 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय राजस्व शिविर का हुआ समापन हुआ। शिविर में लाभुकों के बीच प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। वही तीन दिवसीय शिविर में सभी अंचलों से दाखिल खारिज के 119 आवेदन प्राप्त हुए, सभी आवेदन प्रक्रियाधीन है। रजिस्टर- 2 सुधार हेतु करीब 128 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 41 आवेदन का निष्पादन किया गया है, लंबित आवेदन 87 है। भू-मापी सीमांकन हेतु कुल 0 आवेदन प्राप्त हुए है। भू- लगान संग्रह 2220 रुपया 60 पैसा किया गया। जाति, आय एवं निवास से सम्बन्धित लगभग 846 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 717 आवेदन का निष्पादन किया गया है, लंबित आवेदन 129 है। वही विविध मामले में करीब 111 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 64 आवेदन का निष्पादन किया गया, लंबित आवेदन 47 है। सभी लंबित आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। वही पाकुड़ के टिनबंगला में लगे शिविर का अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने जायजा लिया। साथ ही उपस्थित आमजनों से उनकी समस्याओं से जुड़े भूमि से सम्बन्धित कार्य हेतु आवश्यक कागजात भी प्राप्त कर निष्पादन की भरोसा दिलाया। वही उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि राजस्व से सम्बन्धित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए हर माह राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय शिविर का उद्देश्य आमजनों को उनके निकटतम अंचल में ही राजस्व से सम्बन्धित सेवाएं प्रदान करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button