ललितपुर

स्टाम्प बैण्डर से मुहर वापस मांगने पर मारपीट

गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीडि़त ने डीएम को भेजा शिकायती पत्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। न्यायालय में लगने वाली टिकिटों की कई बार चोरी करने और तीन दिन पहले मुहर उठा ले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुये उलाहना देने पर स्टाम्प बैण्डर के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। कचहरी में घटित हुयी इस घटना के बाद से स्टाम्प बैण्डरों ने असुरक्षा का माहौल बताया है। प्रकरण को लेकर पीडि़त ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। मूलरूप से शहर के मोहल्ला रावतयाना निवासी हरिनारायण पुत्र पंचमलाल ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वह कचहरी परिसर में स्टाम्प बेचकर और टाइपिंग करके अपना व परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि कचहरी के एक अधिवक्ता विगत तीन दिन पहले उसके स्थान से स्टाम्प बैण्डर की मुहर उठा ले गये थे। इसके अलावा कई बार उसके स्थान से टिकिट भी चोरी की हैं। पीडि़त के अनुसार जब बुधवार को उसने उक्त अधिवक्ता से अपनी मुहर वापस मांगी तो अधिवक्ता द्वारा उसके साथ गालियां देते हुये अभद्रता की गयी। विरोध करने पर मारपीट कर दी गयी, जिससे उसे सिर व शरीर में कई जगह अंधरूनी चोटें आयीं। इसके अलावा उसके कपड़े भी फट गये। इस दौरान कचहरी में मौजूद कई लोगों ने उसका बचाव किया, जिस पर अधिवक्ता द्वारा उसे जान से मार डालने की धमकी दी गयी। पीडि़त स्टाम्प बैण्डर ने जिलाधिकारी से मामले की जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button