दिव्यांग एवं निशक्तजन बच्चों द्वारा गणेश चतुर्थी का पावन पर्व धूम धाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर दांता रामगढ़। स्थानीय रैहान पब्लिक शिक्षण संस्था, दांता सीकर के विशेष विद्यालय में बुधवार को दिव्यांग एवं निशक्तजन बच्चों द्वारा गणेश चतुर्थी का पावन पर्व धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधन एव स्टॉफ सदस्यों द्वारा श्री श्री गणेशजी महाराज व सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्था के निदेशक प्रकाश भाकर ने बताया कि दिव्यांग बच्चों द्वारा श्रीगणेशजी महाराज की आरती गाकर सभी उपस्थित सदस्यों को मंत्रमुग्ध व भाव विभोरित कर दिया। इस अवसर पर कुछ दिव्यांग बच्चों ने धार्मिक गीतों पर शानदार नृत्य कर कार्यक्रम में समां बांध दिया । संस्था द्वारा इस अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों और स्टॉफ सदस्यों को श्री गणेश जी महाराज का प्रसाद वितरित कर भगवान से मंगल कामना की। निदेशक ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रेरणादायक बातें बताई गई।



