बरेली

बरातियों की बस पलटी   

भोजीपुरा में ट्रॉली में घुसी पिकअप, दोनों हादसों में 13 लोग घायल. 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रविवार सुबह हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे बरातियों की बस अनियंत्रित होकर गांव गुडवारा के पास पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई थी। बस में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि किसी के गंभीर चोट नहीं लगी है। मामूली घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया।
भोजीपुरा ओवरब्रिज पर ट्रॉली से टकराई पिकअप, पांच घायल
भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण हादसा हुआ। भोजीपुरा ओवरब्रिज पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से सब्जी से भरी पिकअप पीछे से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक और चार व्यापारी घायल हो गए। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। दो को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया गया कि कोहरे के कारण ट्रॉली दिखाई न देने से हादसा हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button