गाजियाबाद

मोबाइल विवाद में डेयरी कर्मी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टीला मोड़ पुलिस ने 24 घंटे में किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद)। थाना टीला मोड़ क्षेत्र के गांव रिस्तल स्थित श्रीजी कामधेनु डेयरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मोबाइल फोन चोरी के शक और आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने सहकर्मी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, दुखराज उर्फ हीरा उर्फ अर्जुन (पुत्र बजरंगी), निवासी ग्राम गौरवा, पोस्ट तीता, तहसील लालगंज, थाना हलिया, जनपद मिर्जापुर, पिछले कई वर्षों से डेयरी में काम कर रहा था। वहीं मृतक सुनील उर्फ मामा बीते पांच-छह महीनों से उसी डेयरी में कार्यरत था। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच पहले सामान्य संबंध थे, लेकिन करीब एक माह पूर्व आरोपी का मोबाइल फोन गायब हो गया। आरोपी को शक था कि मोबाइल चोरी में सुनील का हाथ है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और कहासुनी होने लगी।
बताया गया कि चार फरवरी की रात सुनील दावत से लौटकर अपने कमरे में सो गया था। उसी दौरान आरोपी ने बदले की भावना में कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाकर सो रहे सुनील के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खून से सनी टी-शर्ट उतारकर अपने कमरे में छिपा दी, ताकि किसी को शक न हो।
मृतक के भाई वीरपाल पुत्र गंगाधर, निवासी करावलनगर दिल्ली ने थाना टीला मोड़ में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए मुखबिर की सूचना पर पांच फरवरी 2026 को डेयरी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सनी ऊनी जर्सी/टी-शर्ट बरामद कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामूली विवाद के चलते हुई इस हत्या ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button