सिंगरौली

माड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु क्रूरता मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पिकअप से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे चार मवेशी मुक्त, पांच लाख का वाहन जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। माड़ा थाना पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन और उनके साथ क्रूरता के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप वाहन से दो भैंस और दो पड़िया सहित चार मवेशियों को मुक्त कराया। जब्त पिकअप की कीमत करीब पांच लाख और मवेशियों की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा को 10 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मूढ़ी की ओर से एक पिकअप में क्षमता से अधिक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने माड़ा तहसील तिराहा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान बिना आगे की नंबर प्लेट वाली संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में वाहन के अंदर चारों मवेशी अत्यंत क्रूरता से बंधे मिले। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर वाहन सवार उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने वाहन और मवेशियों को जब्त कर लिया तथा मवेशियों को सुरक्षित उतारकर ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया।
पुलिस ने देवकुमार वैश्य (35) निवासी मलगो और मोहम्मद नसीम (30) निवासी करामी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 620/2026 के तहत पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button