
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार ( झा०खं०), जिले के बालूमाथ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत कोमर ग्राम में पाहन के चयन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें कोमर ग्राम के निवर्तमान पाहन रती पाहन ने स्वास्थ्य कारणों से पाहन का कार्य करने में असमर्थता जाहिर की lजिस कारण गांव में ग्राम देवता की पूजा,पचाठी,सरहुल,जतरा, मंडप,गंवाठ वीर कुंवर थान पूजा में बाधा आ रही थी l पिछले दो-तीन महीने से कोई भी पूजा कार्य संपन्न नहीं हो पाया था l जिसके बाद कोमर गांव में आने वाले सभी टोला कुशी टोला पार, ऊपर टोला, नीचे टोला, हरिजन टोला बैठक हुई ।बैठक में सर्वसम्मति से सुरेश पाहन उर्फ सुरेश गंझू का चयन गांव के मुख्य पाहन के रूप में किया गया lएवं यह भी निर्णय लिया गया कि गांव की पहनई जमीन में खेती-बाड़ी वर्तमान पाहन एवं उनके वंशजों के द्वारा ही की जाएगी lबैठक में कोमर ग्राम से प्रवीण सिंह सह एसडीएम,ग्रामीण अनिल सिंह, अर्जुन सिंह, विपिन सिंह, लौकी सिंह, पीकेश सिंह बिट्टू सिंह गौतम भुईयां ,निक्कू भुइयां ,पलटू राम उपस्थित थे।



