बाराबंकी
पंचकोसी परिक्रमा को लेकर स्टेशनों पर रही राम भक्तों की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। पंचकोसी परिक्रमा के लेकर शुक्रवार को रसौली रेलवे स्टेशन पर व्श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यह भीड़ आज से शुरु हुई पंचकोसी परिक्रमा को लेकर थी।
बताते चले कि पंचकोसी परिक्रमा को धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, जो देवउठनी एकादशी के शुभ मुहूर्त पर की जाती है 31 अक्टूबर रात्रि से शुरु होने वाली पंचकोसी परिक्रमा को लेकर शुक्रवार को रसौली रेलवे स्टेशन पर कस्बा रसौली, मुबारकपुर, बनियतारा, सहाबपुर, ज्वारीपुर भौका, लक्षबर बजहा आदि गांवो के श्रद्धालुओं की कई गुना भीड़ रही जिससे रेलवे स्टेशन पर आफरातफरी का महौल रहा। यह परिक्रमा काम, क्रोध, मोह, मद और लोभ जैसे विकारों से मुक्ति दिलाती है और सभी तीर्थों के दर्शन का फल देती है। परिक्रमा विशेष रूप से देवउठनी एकादशी के दिन की जाती है, जब भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं।



