लातेहार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता पर हुए हमले की किया निष्पक्ष जांच की मांग

BJP state spokesperson demands impartial investigation into the attack on journalist Surendra Gupta

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार के बालूमाथ में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव पहुंचकर पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता से उनके आवास पर रविवार को मुलाकात किया और उनके साथ हुए मारपीट घटना की निंदा करते हुए उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग किया । मौके पर उन्होंने पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता से पूरे घटना की जानकारी लिया ।जहां सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्व में कुछ असामाजिक तत्व के लोगो ने उन्हें धमकी दिया था ।बीते बुधवार को जब वे रांची से लौट रहे थे तो पुराने आवास के पास अज्ञात अपराधीयो उनके कार को रोककर उनके साथ मारपीट किया ।और भाग निकले ।मौके पर बोलते हुए प्रतुलनाथ शाहदेव ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार करते हुए निष्पक्ष जांच की जाए ।आगे उन्होंने कहा कि बालूमाथ में कुछ माफिया तत्व के लोग हावी हो गये हैं। पुलिस ऐसे लोगो पर लगाम लगाए अन्यथा जनता के साथ मिलकर जन आन्दोलन करेंगे ।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लछमण कुशवाहा,अमित कुमार, वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर, मो० शमीम,रमेश पांडे, अमन सिन्हा, कौशर अली,मो०अरबाज,सागर कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button