खैरथल

पिपलासन माता का विशाल मेला लगा

देशी घी का हुआ भण्डारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल -तिजारा : मुंडावर उपखंड क्षेत्र के समीपवर्ती गांव खानपुर अहीर व मंढा दोनो गांवो के बीच में पिपलासन माता के मंदिर में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मेले का आयोजन हुआ मेले में दूर दराज से श्रद्धालु अपनी मनोकामना के साथ यहां आते हैं और यहां आकर माता को प्रसादी चढ़ा कर पीपलासन माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं और उसके बाद मंदिर परिसर के अंदर लगे मेले में भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर माता से मंगलकामना करते है यहां पुराने समय से माना जाता है  कि इस गांव के अंदर एक वरदान मिला हुआ है कि अगर किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का जहरीला जानवर खा जाता है तो गांव में जन्मे बच्चे बुजुर्ग महिला द्वारा अगर उसको डोरी पहना दी जाती है और माता कि भभूत को दे दिया जाता है तो तुरंत ही जहरीला विष दूर हो जाता है ऐसा यहां के  लोगो का विश्वास है मेले मे मुण्डावर विधायक ललित यादव और किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने मंढा गांव स्थित पीपलासन माता के दरबार में धोक लगाकर क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और सर्वजन मंगल की कामना की।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button