गोड्डा

श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने दिव्यांग भाई बहनों को बसंतराय में स्कूटी दिया

 नेशनल प्रेस टाइम्स, व्यूरो 
बसंतराय,गोड्डा। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के बसंतराय राजद कार्यालय में आठ दिव्यांग भाई बहनों को तीन पहिया स्कूटी गोड्डा विधायक सह श्रम मंत्री संजय यादव के हाथों से दिया गया। स्कूटी का चाबी दिव्यांग भाई बहनों को दिया गया और दिव्यांग भाई बहनों को माला पहन कर मंत्री श्री यादव ने स्वागत भी किया। दिव्यांग भाई बहनों ने बताया कि करीबन 10 सालों से इंतजार कर रहे थे। हम लोगों को स्कूटी मिले। जिससे हम लोगों को जीवन यापन करने और आगमन करने में सुविधा मिलेगा। विशेष तौर पर हम लोग छोटे-मोटे बिजनेस कर घर परिवार चलाते थे। कहीं भी जाने आने में एक दूसरे का सहयोग लेना पड़ता था। अब हम लोग स्वयं बिना खर्च का इधर-उधर जाकर छोटे-मोटे बिजनेस कर घर परिवार आसानी से चला पाएंगे। स्कूटी मिलने पर दिव्यांग छात्रा ने अपने जीवन का दुखनामा सुनाते हुए मंत्री को धन्यवाद दिया। बताया कि स्कूटी देकर शिक्षा का रफ्तार बढ़ जाएगा। क्योंकि पहले कहीं भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आने जाने में हमें भाई एवं पापा का सहयो लेना पड़ता था‌। अब स्वयं शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूटी चला कर बिना खर्च कि जा पाऊंगी।
उल्लेखनीय है कि स्कूटी वितरण के क्रम में श्रम मंत्री द्वारा एक दिव्यांग के साथ थोड़ी दूर तक भ्रमण भी किया गया। जिससे सभी दिव्यांग भाईयों में खुशी देखी गई। दौरान समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी, थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव, प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य ऐतेसामूल हक, बीस सूत्री अध्यक्ष सुल्तान अहमद, पूर्व प्रमुख नूर मोहम्मद, वरुण यादव, धपरा पंचायत के मुखिया आलमगीर आलम, डेरमा पंचायत के मुखिया रिंटू चौधरी, कैवा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जावेद अहमद एवं इलाके के राजाद, कांग्रेस एवं झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button